{"_id":"5def79298ebc3e87b84dd2fd","slug":"administration-is-selling-at-a-higher-price-onion-price-decreased-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: कैसे मिलेगी राहत, जब प्रशासन अपने स्टाल पर कीमत घटी प्याज को महंगी दर पर बेच रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: कैसे मिलेगी राहत, जब प्रशासन अपने स्टाल पर कीमत घटी प्याज को महंगी दर पर बेच रहा
Tue, 10 Dec 2019 04:23 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 10 Dec 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर आमजन को राहत दिलाने की बजाय जिला प्रशासन अपने स्टाल पर बाजार से महंगे दर पर बेच रहा है। सोमवार को शहर के अलग-अलग स्थानों में फुटकर रेट पर अच्छी क्वालिटी का प्याज 75 से 85 रुपये प्रति किलो की दर से बिका।
विज्ञापन
वहीं, जिला मुख्यालय स्थित जिला उद्यान केंद्र के स्टाल पर प्याज 92 रुपये प्रति किलो की दर से बिका। प्याज की बढ़ी कीमतों के चलते आमजन परेशान है।
तमाम उपायों और दावों के बीच भी प्याज की बढ़ी कीमतों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बीच जिला प्रशासन द्वारा प्याज की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर जिला उद्यान केंद्र के स्टाल में प्याज की कीमत 92 रुपये प्रति किलो लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन की ओर से ही जब इतनी महंगी दर पर प्याज बेचा जाएगा तो बाजार में तो मनमाने कीमत में बिकना तय ही है।