{"_id":"6229042f0b658143fb09b40c","slug":"administration-had-captive-traders-opened-shop-varanasi-news-vns6424811116","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने कराई थी बंदी, व्यापारियों ने खोली दुकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने कराई थी बंदी, व्यापारियों ने खोली दुकान
विज्ञापन
वाराणसी। पहड़िया मंडी के नौ और दस मार्च को बंद रखने के आदेश के बाद भी बुधवार को व्यापारियों ने मंडी में अपनी दुकानों को खोला। मंडी खुली तो सब्जियों ओर फलों के दाम में भी उछाल देखने मिला। उधर 100 से 200 रुपये प्रति पेटी अनार, अंगूर, सेब और संतरा महंगे दाम पर बेचे गए।
प्रगतिशील फल सब्जी व्यवसायी समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनकर ने बताया कि कृषि उत्पादन मंडी समिति बंदी के आदेश के बाद भी मंडी में फलों का व्यापार हुआ। मंडी खुलने पर व्यापारियों ने कच्चे उत्पादों को सबसे पहले निकाला, जिससे कि उनका माल खराब न हो। मांग अधिक होने से जो सेब की पेटी (एक पेटी में 20 से 22 किलो) पहले 1200 रुपये में बिकती थी वो 1400 रुपये में बिकी। 20 से 22 किलो तक के अंगूर का एक कैरेट जो पहले 800 रुपये में बिकता था वो 1000 हजार में बिका। इसी तरह अनार की पेटी 800 से बढ़कर एक हजार रुपये में बिकी। 25 किलो संतरा की पेटी एक हजार से बढ़कर 1200 रुपये में बिकी। मंडी में करीब तीन चार करोड़ रुपये का व्यापार हुआ।
बढ़ेंगे फलों के भाव
समिति के अध्यक्ष ने बताया मंडी में प्रति पेटी 100 से 200 रुपये फल महंगे बिके। इससे फुटकर भाव में भी उछाल आएगा। बृहस्पतिवार को मतगणना के कारण मंडी बंद होने से इसका असर खुदरा बाजार पर पडे़गा।