फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   adg jone varanasi

एडीजी जोन ने जिले के पुलिस महकमे के राजपत्रित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिया निर्देश

Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
adg jone varanasi
क्षेत्राधिकारी स्वयं हिस्ट्रीशीटरों की चेकिंग करें। इसके साथ ही पुलिस महकमे के राजपत्रित अधिकारी आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की प्रभावी तरीके से निगरानी करें। एडीजी जोन बृज भूषण ने शुक्रवार को यह निर्देश पुलिस लाइन स्थित सभागार में जिले के पुलिस महकमे के राजपत्रित अधिकारियों को दिया। एडीजी जोन ने दो टूक कहा कि जनपद में अब तक हुई लूट की घटनाओं का एक सप्ताह में खुलासा किया जाए।
विज्ञापन

एडीजी जोन ने कहा कि आपराधिक प्रवित्ति के जिन लोगों की हिस्ट्रीशीट खोलने लायक हो, उनकी समीक्षा करते हुए तत्काल हिस्ट्रीशीट खोली जाए। बाइक पर तीन सवारी और बिना नंबर की गाडि़यों की सघन चेकिंग की जाए। यह सुनिश्चित हो कि वाहन में आगे और पीछे नंबर अवश्य लिखा हो। बीट सिस्टम को मजबूत किया जाए और बीट आरक्षी को उसके बीट के अपराधियों की चेकिंग का टास्क दिया जाए। प्रतिदिन सभी अधिकारी एक घंटा फुट पेट्रोलिंग भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं गलियों में जरूर करें। शराब की दुकानों के बाहर गाडि़यों पर बैठकर और खड़े होकर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर भूमि विवादों एवं अन्य विवादों की सूची बनाते हुए उनका समाधान कराया जाए। जिन प्रकरणों में दोनों पक्षों द्वारा सुलह किया जाए, उसे थाने की जीडी में दर्ज किया जाए। पाक्सो एक्ट की विवेचनाओं को 60 दिन में निस्तारित किया जाए। भांग की दुकानों पर गांजा किसी भी दशा में न बिकने पाए। पुलिसकर्मियों के भ्रष्टाचार की शिकायत किसी भी सूरत में नहीं आनी चाहिए। पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी तरीके से कार्रवाई हो। बैठक में एसएसपी अमित पाठक और जिले के पुलिस महकमे के सभी राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed