{"_id":"613279018ebc3e213820d525","slug":"additional-project-director-inspected-the-school-the-headmaster-found-absent-varanasi-news-vns6095776109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर परियोजना निदेशक ने किया स्कूल का निरीक्षण, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर परियोजना निदेशक ने किया स्कूल का निरीक्षण, प्रधानाध्यापक मिले गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश की अपर परियोजना निदेशक डॉ. सरिता तिवारी ने शुक्रवार को जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा विद्यालयों का निरीक्षण किया। शुक्रवार को डॉ. सरिता तिवारी, सहायक शिक्षा निदेशक अवध किशोर सिंह व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोहता पहुंची। जहां विद्यालय परिसर में साफ-सफाई नहीं हुई थी। वहीं विद्यालय अवधि में प्रधानाध्यापक राजेंद्र शर्मा अनुपस्थित थे। प्रभारी प्रधानाध्यापक सरोज देवी से विद्यालय के कायाकल्प के लिए मिले ग्रांट के बारे में पूछा गया था। तो वो जवाब नहीं दे सकीं। विद्यालय में अव्यवस्थाओं को देखकर अपर परियोजना निदेशक ने नाराजगी जाहिर की। इससे पूर्व वह काशी विद्यापीठ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह पहुंचीं। जहां विद्यालय का साफ-सुथरा परिवेश देखकर प्रधानाध्यापक सरिता राय व शिक्षकों की सराहना की। विद्यापीठ के बाद उन्होंने आराजीलाइन के प्राइमरी पाठशाला जंसा, बीआरसी चोलापुर व चिरइगांव के कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया।
बच्चों में विकसित करें प्रतिस्पर्धा की भावना
अपर परियोजना निदेशक ने बीएसए कार्यालय पर अधिकारियों व जिला समन्वयकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने बच्चों के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने की बात कहीं। इसके लिए उन्होंने नवंबर में नेशल इंट्रीग्रिटी प्रोग्राम के तहत लर्निंग आउटकम परीक्षा कराने को कहा। इसके अलावा उन्होंने विभाग द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लास की जानकारी ली।