{"_id":"5f0844452a54293aa932fc74","slug":"additional-chief-secretary-knows-the-reality-of-corona-and-communicable-disease-control-campaigns","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर मुख्य सचिव ने जानी कोरोना और संचारी रोग नियंत्रण अभियानों की हकीकत, सामने आई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर मुख्य सचिव ने जानी कोरोना और संचारी रोग नियंत्रण अभियानों की हकीकत, सामने आई खामियां
Fri, 10 Jul 2020 04:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 10 Jul 2020 04:04 PM IST
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते अपर मुख्य सचिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर मुख्य सचिव कृषि विवेक चतुर्वेदी ने शुक्रवार को कोरोना और संचारी रोग नियंत्रण के बारे में वाराणसी में चलाए जा रहे अभियानों की समीक्षा की तो कई तरह की खामियां सामने आईं। इससे पहले निरीक्षण के दौरान एक स्कूल में जहां बिना मास्क लगाए शिक्षक मिले वही जांच कर रही टीम थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर के प्रयोग के बारे में भी जानकारी नहीं दे पाई। इस पर नाराज अपर मुख्य सचिव ने कोरोना मरीजों की जांच को गंभीरता से करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के साथ सर्किट हाउस सभागार में हुई बैठक में अपर मुख्य सचिव ने 5 से 15 जुलाई तक चल रहे विशेष सर्विलांस अभियान के तहत चल रही जांच में तेजी लाने के साथ ही कोरोना और फाइलेरिया और कालाजार की रिपोर्ट भी तलब की। इस दौरान उन्होंने मरीजों के इलाज के साथ-साथ साफ-सफाई, खाने की क्वॉलिटी आदि के बारे में मरीजों के परिजनों को जानकारी देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में डेंगू को लेकर मांगी गई जानकारी के जवाब में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि पिछले साल 522 डेंगू के मरीज मिले थे जिसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू हो गई है। अपर मुख्य सचिव ने जागरूकता के साथ-साथ एंटी लारवा स्प्रे और फॉगिंग की व्यवस्था भी समय से करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने शहरी क्षेत्र में नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टर से खाली प्लॉटों में इकट्ठा पानी को खाली कराने और केमिकल डालकर मच्छरों को मारने की कार्रर्वा की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त और एसडीएम को निर्देश दिया कि कूड़े की सफाई कराई जाए।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने निगम की ओर से जगह-जगह डेंगू मलेरिया आदि बीमारी के मच्छर न पनपने पाएं इसको लेकर जगह-जगह जमा पानी को साफ कराने और पॉलीथिन के इस्तेमाल पर पूर्व में जारी कोर्ट के आदेशों का पालन कराने को भी कहा। इसके अलावा 15 दिनों में किसानों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें जोड़ने और टिड्डी दल की जानकारी सहित अन्य सूचनाएं भी दिए जाने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया।