फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Actress Shabana Azmi arrived at her village, visited the chicken cloth center

अपने गांव पहुंची अभिनेत्री शबाना आजमी, चिकनकारी सेंटर का जाना हाल

Wed, 09 Aug 2017 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 09 Aug 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
Actress Shabana Azmi arrived at her village, visited the chicken cloth center
गांव में निरीक्षण करतीं शबाना आजमी - फोटो : अमर उजाला

प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने यूपी के आजमगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव मेजवां में प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को अधिकारियों के साथ कैफी आजमी सिलाई और चिकनकारी सेंटर का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने महिलाओं द्वारा कपड़ों पर की गई चिकनकारी की प्रशंसा की।  सेंटर में निरीक्षण के दौरान शबाना ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा दिए गए कपड़ों पर काम कर रही महिलाओं के कार्यों को बारीकी से देखा।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने मेजवां गांव में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा नवनिर्मित पुल को देखा। साथ ही गांव का भी निरीक्षण किया और गांव में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जताई।  उन्होंने डीपीआरओ जितेंद्र कुमार मिश्र से बात की तो उन्होंने प्रत्येक महीनेे में 25 सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाकर सफाई कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शबाना के आग्रह पर स्टेट बैंक आफ इंडिया ने गांव में तीन स्थानों पर उच्च कोटि का वाई-फाई लगाने का आश्वासन दिया। एसडीएम फूलपुर डीके गुप्ता ने गांव के प्रधान को गांव में स्थित पोखरी का सुंदरीकरण कराने का निर्देश दिया।

इसके बाद वे मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एसके तिवारी के निर्देश पर मेजवां स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ग्राम स्वास्थ्य और पोषण मिशन के तहत लगाए गए शिविर में पहुंची। जहां उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया।


शिविर में 250 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर नि:श़ुल्क दवाओं का वितरण किया गया। शिविर का संचालन डा. राजबहादुर ने किया। इस मौके पर मुकेश सिंह, गोपाल, आशुतोष त्रिपाठी, सागर रजा, डा. एसके गौतम, डा. मुहम्मद अजीम, डा. नौशाद, जय किशन पांडेय आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed