फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Activists should maintain continuous dialogue with the teacher and graduate community: Regional President

शिक्षक-स्नातक समुदाय से निरंतर संवाद करें कार्यकर्ता : क्षेत्रीय अध्यक्ष

Mon, 19 Oct 2026 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Activists should maintain continuous dialogue with the teacher and graduate community: Regional President
रोहनिया में भाजपा की बैठक। संवाद
भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने कहा कि शिक्षक और स्नातक समुदाय से कार्यकर्ता निरंतर संवाद करें। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया में हुई बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव की रणनीति बनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों के साथ जमीनी संपर्क मजबूत करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का निरंतर जनसंपर्क, संगठनात्मक एकजुटता और मतदाताओं के साथ सीधा संवाद बेहद महत्वपूर्ण है। शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं के बीच नियमित संपर्क बनाए रखने के साथ उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। बैठक में मतदाता सूची के अनुसार क्षेत्रवार संपर्क अभियान चलाने, संगठन के विभिन्न स्तरों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय कर अभियान को गति देने पर चर्चा हुई। बैठक में शिक्षक-स्नातक मतदाताओं तक प्रभावी पहुंच बनाने, नियमित जनसंपर्क जारी रखने और समुदाय से जुड़े मुद्दों को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करने पर जोर दिया गया। संचालन क्षेत्र उपाध्यक्ष अमित राय ने और धन्यवाद ज्ञापन अजीत रावत ने किया। बैठक में महामंत्री अनूप जायसवाल, उपाध्यक्ष नवरतन राठी, विद्याधर तिवारी, डॉ हरेंद्र राय, जगदीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed