फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will taken against those agencies who making late in BHU stafff salary

Varanasi: बीएचयू में देर से वेतन बांटने वाली एजेंसियों की अब खैर नहीं, विशेष प्रकोष्ठ का किया गया गठन

Thu, 01 Jun 2023 07:24 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 01 Jun 2023 07:24 PM IST
सार

बीएचयू में 1800 आउटसोर्सिंग कर्मी हैं, जो विभिन्न कार्यालयों में तैनात हैं। काफी समय से एजेंसियों द्वारा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं देने की शिकायत मिल रही थी। इसे लेकर कुलपति  विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है।

विज्ञापन
Action will taken against those agencies who making late in BHU stafff salary
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के वेतन, ईएसआई और ईपीएफ का भुगतान करने वाली एजेंसियों की अब खैर नहीं है। कुलपति प्रो. सुधीर कुमार जैन ने कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष प्रकोष्ठ का गठन किया है। प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर नरिंदर सिंह को दी गई है। केंद्रीय कार्यालय के नवीन प्रशासनिक भवन से प्रकोष्ठ चल रहा है।

विज्ञापन


बीएचयू में 1800 आउटसोर्सिंग कर्मी हैं, जो विभिन्न कार्यालयों में तैनात हैं। काफी समय से एजेंसियों द्वारा कर्मियों को समय पर वेतन नहीं देने की शिकायत मिल रही थी। ईपीएफ व ईएसआई के भुगतान में भी देरी की जाती है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुलपति ने समाधान निकालने के दिशानिर्देश जारी किए।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा आउटसोर्सिंग कर्मी विश्वविद्यालय के कामकाज का महत्वपूर्ण अंग हैं। ये वास्तविकता है कि कई महत्वपूर्ण विभाग व सेवाएं पूरी तरह से आउटसोर्सिंग कर्मियों पर निर्भर हैं। ऐसे में हमें उनकी दिक्कतों और समस्याओं को समझना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पति ही निकला ब्लैकमेलर: अश्लील वीडियो भेजकर मांगता था रुपये, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह, छह माह से थे अलग

पीएफ के 400 से ज्यादा मामलों की समीक्षा पूरी

नरिंदर सिंह ने बताया कि पिछले एक महीने में हमने पीएफ के 400 से ज्यादा मामलों की समीक्षा पूरी की है। 600 ईएसआईसी फॉर्म भी कर्मचारियों को उपलब्ध कराए हैं। उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मियों से अपील की है कि वह प्रकोष्ठ को अपनी समस्याओं से अवगत कराएं ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed