फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken if BLOs are not found at the booths: DM

बूथों पर बीएलओ नहीं मिले तो होगी कार्रवाई : डीएम

Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if BLOs are not found at the booths: DM
विधान सभा निर्वाचक नामावलियों की विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक हुई। पार्टियों ने कुछ बूथों पर बीएलओ न बैठने और आवेदन फाॅर्म न मिलने की शिकायत की। इस पर डीएम ने कहा कि ऐसे ईआरओ और बीएलओ पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों से अपील की कि जहां बीएलओ न बैठे हों, उनकी जानकारी दें।
विज्ञापन

बैठक में डीएम ने राजनीतिक दलों को बताया कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से मैपिंग न होने वाले मतदाताओं को ईआरओ/एईआरओ से नोटिस जारी कर सुनवाई की जाएगी। फार्म-6, 7, 8 भरने के संबंध में आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी भी दी गई। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के ईडेन गार्डेन, रमरेपुर विद्यालय में बीएलओ न बैठने की शिकायत आई। इसी तरह, सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र, अशोक विहार कॉलोनी के बीएलओ बूथ पर न बैठने पर ईआरओ ने बताया कि वहां मरम्मत का कार्य होने के कारण बगल के बूथ पर बीएलओ तैनात किए गए हैं। बैठक में भाजपा के संजय सोनकर, जगदीश त्रिपाठी, सपा के संतोष यादव, राज कूपर, कांग्रेस के अशोक कुमार सिंह, बसपा के डॉ. शिव कुमार सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed