फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against those who spread confusion regarding compensation: District Magistrate

मुआवजे को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : जिलाधिकारी

Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who spread confusion regarding compensation: District Magistrate
प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए चिन्हित खेत के मालिकों को मुआवजा नहीं मिलने की सूचना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने चेक के साथ किसानों की फोटो साझा की और कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों से सख्ती निपटा जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, कांग्रेस विधायक अजय राय ने किसानों की खड़ी फसल काटने और उचित मुआवजा नहीं मिलने का मुद्दा उठाया तो कुछ लोगों ने हरी फसल कटने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि फसल की क्षतिपूर्ति किसानों को दी जा रही है। धान के निर्धारित समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल की दर से 11 किसानों को सोमवार की शाम तक चेक दे दिया गया था। शेष की धनराशि खाते में डाल दी जाएगी। क्षतिपूर्ति की सूची में 88 किसानों को रखा गया है। सरकार की ओर से घोषित समर्थन मूल्य 1940 रुपये प्रति क्विंटल है। निर्धारित इसी दर पर उक्त सभी किसानों को क्षतिपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति पाने के बाद किसान खुश
एसडीएम, अन्य विभागीय अधिकारियों व महिला ग्राम प्रधान के पति शकील अहमद की मौजूदगी में किसान चंद्रशेखर, मुरारीलाल, लालधारी, शिवधारी, कांता, राजेश, मिथलेश, विभूति नारायण, अवध नारायण, बाबूलाल, दिनेश समेत अन्य को चेक दिया गया। शेष का आधार कार्ड व चेकबुक की फोटो कॉपी ली गई। उधर, कुछ किसानों ने मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की है। किसान पुनवासी पटेल और दयाशंकर मालिक ने बताया कि सोमवार को एक बीघा में 10 क्विंटल धान के आधार पर केवल 1940 रुपये की दर से चेक देकर खेत में काम चालू कर दिया गया। उनकी मांग है कि प्रति बीघा 16 क्विंटल के आधार पर मुआवजा राशि मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed