फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken against those living illegally in hostels

Varanasi News: छात्रावासों में अवैध रूप से रहने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 13 Dec 2023 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those living illegally in hostels
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में छात्रावासों में भयमुक्त वातावरण हो इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाना होगा। कोई भी अवैध रूप से छात्रावासों में रहते हुए पाया गया तो उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी। कुलपति कार्यालय में हुई बैठक में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि छात्रावासों के प्रवेश द्वार पर आगंतुक पंजिका रखी जाएगी, जिस पर आते जाते समय आगंतुकों को हस्ताक्षर करना होगा।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और संरक्षित वातावरण से अच्छा स्वास्थ्य, रोगमुक्त जीवन और हमारे चारों ओर सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है। इसी थीम से विश्वविद्यालय परिसर को साफ सुथरा बनाए रखने का कार्य किया जा रहा है। परिसर को तंबाकू मुक्त जोन घोषित किया गया है। जुर्माना लगाने का नोटिस भी बोर्ड और जगह-जगह लगाई जाएगी। बैठक में कुलसचिव राकेश कुमार, प्रो. रामपूजन पाण्डेय, प्रो. हरिशंकर पाण्डेय, प्रो. हीरक कांत चक्रवर्ती, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, प्रो. दिनेश कुमार गर्ग एवं प्रो विद्याचंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

पान तंबाकू खाकर थूकने पर 500 रुपये जुर्माना
परिसर में तंबाकू/पान खाकर थूकने पर अब 500 रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। कुलपति की अध्यक्षता में हुई संकाय प्रमुखों की बैठक में यह फैसला लिया गया। साफ-सफाई के लिए परिसर को छह सेक्टर में बांटते हुए सेक्टर प्रभारी भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नैक मूल्यांकन का 18 को होगा प्रदर्शन
बैठक में कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि नैक की तैयारियों के लिए 7 मूल्यांकन मानदंड बनाए गए हैं। समन्वयकों को अपनी तैयारियों की समीक्षा करनी चाहिए। नैक मूल्यांकन के लिए 18 दिसंबर को डेमो (प्रदर्शन) होगा। इसमें किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed