फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action will be taken after investigation in case of dance in Varanasi District Hospital

Varanasi News: अस्पताल में डांस करना पड़ेगा भारी, जांच कमेटी दर्ज करेगी बयान, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Sat, 16 Nov 2024 12:58 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 16 Nov 2024 12:58 PM IST
सार

वाराणसी जिला अस्पताल में प्रमोशन पार्टी में डांस के मामले में अस्पताल के एसआईसी की अध्यक्षता वाली कमेटी जांच कर रही है। जांच कमेटी मामले में बयान दर्ज करेगी। इसके बाद बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। 

विज्ञापन
Action will be taken after investigation in case of dance in Varanasi District Hospital
जिला अस्पताल के कर्मचारी ठुमका लगाते - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

दीनदयाल उपाध्याय जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान स्टाफ नर्स और कर्मचारियों के डांस करने के मामले में शनिवार को जांच कमेटी बयान दर्ज करेगी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के निर्देश पर सीएमओ ने मंडलीय अस्पताल के एसआईसी डॉ. एसपी सिंह की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।

विज्ञापन


कमेटी वायरल वीडियो को देखने के साथ ही इसमें दिखने वाले सभी लोगों का कैमरे की नजर में बयान दर्ज करने के साथ ही लिखित जवाब भी लेगी। जिला अस्पताल के सेमिनार हाॅल में चार स्टाफ नर्सों के प्रमोशन की पार्टी में अस्पताल के पैथालॉजी में तैनात तीन कर्मचारियों के स्टाफ नर्स के साथ डांस करने का वीडियो तीन दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामले का संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने नाराजगी जताते हुए सीएमओ को मामले की जांच और कार्रवाई कर रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन


इसके बाद सीएमओ ने मंडलीय अस्पताल के एसआईसी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इसमें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी और एडिशनल सीएमओ डॉ. एसएस कन्नौजिया शामिल हैं। कमेटी की ओर से शनिवार को इस मामले में जिला अस्पताल प्रशासन से भी जानकारी मांगी जाएगी, जिससे कि डांस करने वालों के बारे में सही जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, अस्पताल प्रशासन की ओर से भी कार्यक्रम में शामिल लोगों को चेतावनी जारी किया गया है। इसमें इस तरह के आयोजन को भविष्य में न करने की हिदायत भी दी गई है। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट और उपमुख्यमंत्री के निर्देश के अनुसार मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed