फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action taken robbery case of 41 lakhs investigation case registered Sarnath police station

Varanasi News : 41 लाख की लूट मामले में कार्रवाई, सारनाथ थाने में दर्ज केस की जांच कैंट थानाध्यक्ष को सौंपी

Sat, 23 Nov 2024 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 23 Nov 2024 10:20 PM IST
सार

Varanasi News : वाराणसी के पहड़िया अपार्टमेंट में हुई इस सनसनीखेज मामले की जांच अब कैंट थानाध्यक्ष करेंगे। मामले का मुख्य आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता और उसका दोस्त धर्मेंद्र कुमार चौबे है। यह मामला गत 14 नवंबर को दर्ज हुआ था लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।

विज्ञापन
Action taken robbery case of 41 lakhs investigation case registered Sarnath police station
निलंबित दरोगा परम हंस गुप्ता व वायरल फुटेज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट के एक फ्लैट से 41 लाख रुपये की लूट के संबंध में सारनाथ थाने में दर्ज मुकदमे की विवचेना कैंट थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा को सौंप दी गई है। कैंट थानाध्यक्ष ने मुकदमे की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


इस मुकदमे का मुख्य आरोपी निलंबित इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता और उसका दोस्त धर्मेंद्र कुमार चौबे है। अहम बात यह भी है कि मुकदमा गत 14 नवंबर को दर्ज हुआ था। मगर, उसके नौवें दिन शुक्रवार को भी पुलिस दोनों का पता नहीं लगा सकी।
विज्ञापन


सारनाथ थाना क्षेत्र के पहड़िया स्थित रुद्रा हाइट्स अपार्टमेंट में गत सात नवंबर की आधी रात बाद एक इंस्पेक्टर अपने एक दोस्त के साथ गया था। इंस्पेक्टर का दोस्त खुद का परिचय मुख्यमंत्री के ओएसडी के रूप में दिया था। आरोप है कि अपार्टमेंट के एक फ्लैट में जुआ खेल रहे व्यापारियों को तगड़ी कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर दोनों मौके पर मिले 41 लाख रुपये समेट कर निकल गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना से संबंधित सीसी फुटेज वायरल हुआ तो पुलिस आयुक्त ने तत्कालीन सारनाथ थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर परम हंस गुप्ता को निलंबित कर दिया था। इस संबंध में एडीसीपी वरुणा जोन सरवणन टी ने बताया कि निलंबित इंस्पेक्टर सहित दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। मुकदमे की विवेचना कैंट थानाध्यक्ष कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed