फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action taken on the car driver who went behind the CM Fleet at high speed after drinking alcohol

वाराणसी में शराब पीकर तेज रफ्तार में जा रहा था सीएम की फ्लीट के पीछे, बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे मुख्यमंत्री

Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Action taken on the car driver who went behind the CM Fleet at high speed after drinking alcohol
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

शराब के नशे में धुत होकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फ्लीट के पीछे तेज रफ्तार में चलना रविवार को कार सवार एक युवक को महंगा पड़ गया। वाराणसी के शिवपुर थाने की पुलिस ने हरहुआ निवासी प्रदीप कुमार पांडेय का मेडिकल मुआयना कराकर उसका चालान कर दिया।

विज्ञापन


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के मिर्जापुर और सोनभद्र के दौरे के बाद शाम के समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ जाने के लिए बरेका से बाबतपुर एयरपोर्ट जा रहे थे। शिवपुर थाना प्रभारी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री की फ्लीट के गुजरने के लिए तरना में यातायात रोका गया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की फ्लीट आगे बढ़ गई तो आवागमन शुरू हुआ। इसी दौरान कार सवार युवक तेज रफ्तार में फ्लीट के पीछे लग गया। कार की तेज रफ्तार देख शंका होने पर उसे रुकवाया गया तो वह शराब के नशे में धुत मिला। युवक का मेडिकल मुआयना करा कर उसका चालान कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed