फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action taken agains in checking campaign, revenue of recovered from 20 defaulters

Varanasi News: चेकिंग अभियान में 5 पर कार्रवाई, 20 बकायेदारों से 91 हजार की राजस्व वसूली

Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Action taken agains in checking campaign, revenue of recovered from 20 defaulters
मीटर रीडरों को चेतावनी दी गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवापुरी। रज्जीपुर उपकेंद्र से बिजली चोरी रोकने और राजस्व क्षति पर अंकुश लगाने के लिए सेवापुरी विद्युत उपखंड के अधिकारियों ने सख्त रुख अख्तियार किया। शुक्रवार को हाई लॉस वाले रज्जीपुर उपकेंद्र के क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाकर 5 लोगों पर कार्रवाई की। साथ ही 20 बकायेदारों से 91 हजार रुपये का राजस्व भी वसूला गया। कम बिलिंग करने वाले मीटर रीडर को चेतावनी जारी की गई। डिस्काॅम स्तर से चयनित विद्युत उपकेंद्र रज्जीपुर के तहत आने वाले हाई लॉस फीडर पर चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम मंगलपुर बखरिया में 3 उपभोक्ता बुनकर के संयोजन से घर में विद्युत का उपयोग करते पाए जाने पर और एक उपभोक्ता का घरेलू संयोजन से कॉमर्शियल उपयोग करने पर कार्रवाई हुई। दूसरी तरफ चेकिंग के दौरान दो उपभोक्ताओं के परिसर पर 2636 यूनिट रीडिंग स्टोर पाए जाने पर मीटर रीडर और सुपरवाइजर को चेतावनी जारी किया। विद्युत अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि राजस्व क्षति पहुंचाने वाले किसी भी बकायेदार, बिजली चोर और लापरवाह संविदा कर्मियों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article