फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action plan made for celebrating festival with Dalit localities in RSS meeting in varanasi

आरएसएस की बैठक में दलित बस्तियों में जाकर साथ तीज-त्योहार मनाने पर बनी कार्ययोजना

Fri, 29 Nov 2019 12:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Nov 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
Action plan made for celebrating festival with Dalit localities in RSS meeting in varanasi
संघ की बैठक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए  मिशन 2022 के लिए संघ ने मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों की मानें तो बैठक में छत्तीसगढ़, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश में बहुमत के करीब आकर सत्ता से दूर होने पर विचार-विमर्श हुआ। बृहस्पतिवार को आरएसएस कार्यालय महमूरगंज और माधव सेवा प्रकल्प लोहता में हुई बैठक में प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी शामिल रहे।

विज्ञापन


क्षेत्र प्रचारक अनिल की देखरेख में हुई बैठक में तय किया गया कि जो कमियां दूसरे राज्यों में रही हैं, उन्हें यूपी में हावी नहीं होने देना है। इसे देखते हुए सेवा प्रकल्प के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा गया।सामाजिक समरता पर जोर देते हुए लोगों के घरों पर जाकर साथ बैठकर भोजन करने को कहा गया। दलित बस्तियों में साथ मिलकर तीज त्योहार मनाने को कहा गया।
विज्ञापन


संगठन, कार्यकर्ता, समन्वय, नीति और उसका निर्धारण सुचारु रूप से करने की कार्ययोजना बनाई गई। दंतोपंत जी शताब्दी वर्ष को घर-घर तक पहुंचाना है। राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट, विश्वनाथ धाम पर अनावश्यक बयानबाजी से बचने की सलाह दी गई। कामन सिविल कोड, दंतोपंत जी शताब्दी वर्ष, राममंदिर निर्माण ट्रस्ट, कामन सिविल कोड आदि बिंदुओं पर आगामी कार्ययोजना बनाई गई। संघ के कार्यालय प्रभारी परमेश्वर ने कहा कि संघ की सामान्य बैठक हुई। इसमें कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed