फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action in Varanasi, Police searched the hotel on the information of the suspects' stay

वाराणसी में कार्रवाईः संदिग्धों के ठहरने की सूचना पर पुलिस ने होटल को खंगाला, बिना आईडी के मिले आठ लोग

Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 12:18 AM IST
सार

सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। होटल के रजिस्टर में दर्ज ठहरने वालों के नाम और पते, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली गई। 

विज्ञापन
Action in Varanasi, Police searched the hotel on the information of the suspects' stay
होटल में मैनेजर से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में सिगरा स्थित एक होटल में संदिग्धों के ठहरने की सूचना पर सिगरा पुलिस ने रविवार रात होटल में चेकिंग अभियान चलाया। भारी फोर्स के संग पहुंची पुलिस को होटल में बिना आईडी के ठहरे सात से आठ लोगों के बारे में जानकारी ली। बिना आईडी के होटल में ठहराने पर पुलिस ने एक घंटे तक होटल प्रबंधक से पूछताछ की।

विज्ञापन


हफ्ते भर पूर्व मध्य प्रदेश के भोपाल से पकड़े गए जेएमबी संगठन के छह संदिग्ध आतंकवादियों के बाद से देशभर के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट है।   होटल प्रबंधक ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रजिस्टर में इंट्री के बाद ही उक्त लोगों को जाने दिया गया। इस बीच होटल में भारी फोर्स देखकर आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


दर्शन पूजन से लौटने पर युवकों से पुलिस ने पूछताछ की। सिगरा इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने इसे रूटीन चेकिंग बताया तो सभी अपने-अपने कमरे में चले गए। इस संबंध में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध ठहरे हुए थे, छानबीन की गई तो ऐसा कुछ मामला सामने नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट

सीसी कैमरों को भी खंगाला गया। होटल के रजिस्टर में दर्ज ठहरने वालों के नाम और पते, मोबाइल नंबर के बारे में जानकारी ली गई।  बता दें कि मध्यप्रदेश एटीएस ने 13 मार्च को जेएमबी यानी जमात-ए-मुजाहिद्दीन-बांग्लादेश संगठन के फजहर अली उर्फ मेहमूद, मो. अकील उर्फ अहमद, जहूरउदीन उर्फ इब्राहिम उर्फ मिलोन पठान उर्फ जौहर, फजहर जैनुल आबदीन उर्फ अकरम अल हसन उर्फ हुसैन की गिरफ्तारी की थी। यह संगठन स्लीपर सेल तैयार करता है। इसके जरिये आतंकी घटनाओं को अंजाम दिलाता है। इसके बाद से जिला समेत देश के प्रमुख शहरों में हाई अलर्ट है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed