{"_id":"6436a6c11430c1c2890deba3","slug":"action-in-unique-way-challan-of-rs-2500-to-car-driver-wearing-garland-in-varanasi-2023-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनूठे अंदाज में कार्रवाई: कार चालक को माला पहना कर थमाया 2500 रुपये का चालान, भीड़ ने बजाई ताली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनूठे अंदाज में कार्रवाई: कार चालक को माला पहना कर थमाया 2500 रुपये का चालान, भीड़ ने बजाई ताली
Wed, 12 Apr 2023 06:10 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 12 Apr 2023 06:10 PM IST
सार
वाराणसी के कचहरी चौराहे के समीप बीच सड़क पर कार खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने अनूठे अंदाज में कार्रवाई की। मौजूद लोगों के समक्ष कार चालक का माल्यार्पण कर सभी से ताली बजवाई। फिर 2500 रुपये का चलान थमाया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के कचहरी चौराहे के समीप बीच सड़क पर कार खड़ा करने वाले चालक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार की शाम अनूठे अंदाज में कार्रवाई की। दरअसल, बीच सड़क कार के खड़े होने की वजह से भीषण जाम लग गया था। सूचना पाकर पहुंचे ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी ने कार को किनारे करा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के समक्ष कार चालक का माल्यार्पण कर सभी से ताली बजवाई। फिर, कार का 2500 रुपये का चालान कर चालक से कहा कि पूरी उम्मीद है कि यह कार्रवाई आगे भी याद रहेगी और ऐसी गलती नहीं होगी। लोग पुलिस के चालान के इस अनोखे तरीके की काफी तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड
विज्ञापन