फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Action against mischievous Now traffic police caught eve teasing and molestation on varanasi road

Varanasi: शोहदों की अब खैर नहीं, सड़क पर की छेड़खानी तो यातायात पुलिस लेगी खबर

Wed, 01 Mar 2023 06:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 06:46 PM IST
सार

वाराणसी शहर की सड़कों पर आए दिन शोहदे मनमानी करते नजर आ जाते हैं। शोहदों की करतूत पर अंकुश लगाने के लिए अब थानों की पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड के साथ ही यातायात पुलिस भी कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
Action against mischievous Now traffic police caught eve teasing and molestation on varanasi road
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सड़कों पर छींटाकशी या छेड़खानी करने वाले शोहदे सावधान हो जाएं। अब शोहदों के खिलाफ वाराणसी कमिश्नरेट की यातायात पुलिस भी अभियान चलाकर कार्रवाई करेगी। अब जो कोई भी सड़क पर छींटाकशी या छेड़खानी करते हुए दिखेगा, उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी पकड़ कर नजदीकी चौकी या थाने को सौंप देंगे।

विज्ञापन


चौकी और थाने के स्तर से संबंधित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। शहर की सड़कों पर आए दिन शोहदे मनमानी करते नजर आ जाते हैं। शोहदों की करतूत पर अंकुश लगाने के लिए अब थानों की पुलिस और एंटी रोमियो स्क्वॉड के साथ ही यातायात पुलिस भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि शहर की सड़कों पर सबसे ज्यादा समय यातायात पुलिस के कर्मी गुजारते हैं। हम स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ ही कामकाजी महिलाओं को घर के बाहर भी सुरक्षित माहौल देना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बॉडी वॉर्न कैमरे में कैद होगी शोहदे की करतूत

इसके लिए गर्ल्स स्कूल और कॉलेज के आसपास तैनात रहने वाले यातायात पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था के साथ ही अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए शोहदों पर भी नजर रखेंगे। जो कोई भी छेड़खानी या छींटाकशी करता नजर आएगा, उसकी करतूत को यातायात पुलिस कर्मी बॉडी वॉर्न कैमरे में कैद करते हुए उस पर कार्रवाई कराएंगे।

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक के खिलाफ अभियान

मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक के खिलाफ यातायात पुलिस एक बार फिर अभियान चलाकर कार्रवाई की शुरुआत करेगी। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बाइक से संबंधित लोग बच नहीं पाएंगे। ऐसी बाइक के संबंध में मोबाइल नंबर 7317202020 पर भी आमजन सूचना दे सकते हैं। लेकिन, सूचना गलत नहीं होनी चाहिए। अन्यथा की स्थिति में सूचना देने वाले के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेंगी 24 टीमें

एडीसीपी ट्रैफिक ने बताया कि बुधवार से होली तक शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 6 ट्रैफिक इंस्पेक्टर और 18 ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर की 24 टीमें गठित की गई हैं। यह टीमें शहर में लगातार भ्रमण कर शराब पीकर दोपहिया और चारपहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ होली तक कार्रवाई करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed