फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Acid attack can also happen BHU lady professor filed case against Mauritius student in varanasi

Varanasi: एसिड अटैक भी कर सकता है...BHU की महिला प्रोफेसर ने मॉरीशस के छात्र पर दर्ज कराया मुकदमा

Thu, 23 Feb 2023 07:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 23 Feb 2023 07:44 PM IST
सार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने एक छात्र के खिलाफ बेहद गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी छात्र मूल रूप से मॉरीशस का रहने वाला है। 

विज्ञापन
Acid attack can also happen BHU lady professor filed case against Mauritius student in varanasi
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में कला संकाय की एक असिस्टेंट प्रोफेसर की तहरीर पर एमए दर्शन शास्त्र प्रथम सेमेस्टर के छात्र के खिलाफ यौन उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना सहित अन्य आरोपों में लंका थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी छात्र प्रशांत शर्मा चातूआह मूल रूप से मॉरीशस का रहने वाला है। सीरगोवर्धनपुर में किराये पर कमरा लेकर रहता है।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर के अनुसार, छात्र प्रशांत उन्हें दिसंबर 2022 से लगातार प्रताड़ित कर रहा है। बुधवार को उसने शोध छात्रों की मौजूदगी में उनके चेंबर में धमकी भरे अंदाज में आकर तोड़फोड़ की। इससे पहले प्रशांत उन्हें सैकड़ों अश्लील मैसेज भेज चुका है। छेड़खानी की कोशिश करता रहा है। फोन करके अनावश्यक परेशान करता है। आगे-पीछे घूमता रहता है।

विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेज कर चरित्र हनन करने की कोशिश

उनके संबंध में विभाग के छात्र-छात्राओं को अश्लील मैसेज भेज कर उनका चरित्र हनन करने की कोशिश करता है। प्रशांत की शिकायत विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों से करने पर टीचर्स काउंसिल ने विभाग में उसके आने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद वह विभाग और विश्वविद्यालय कैंपस में उनके साथ बदसलूकी करता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रॉक्टोरियल बोर्ड नहीं कर सका समस्या का समाधान

असिस्टेंट प्रोफेसर ने कहा कि प्रशांत की करतूत से वह आजिज आ गई हैं। अब आत्महत्या के लिए मजबूर कर रहा है। प्रशांत की करतूत देख कर ऐसा प्रतीत होता है कि वह उनके ऊपर एसिड अटैक भी कर सकता है। इस संबंध में मदद मांगने पर विश्वविद्यालय का प्रॉक्टोरियल बोर्ड भी जब उनकी समस्या का समाधान नहीं कर सका तो उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।
पढ़ें:  'गंदे तरीके से घूरता है, भेजता है अश्लील मैसेज', महिला प्रोफेसर ने छात्र पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

उधर, इस संबंध में लंका इंस्पेक्टर अश्वनी पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed