फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Acharya defeated Shastri by one goal in football

Varanasi News: फुटबॉल में आचार्य ने शास्त्री को एक गोल से हराया

Fri, 02 Aug 2024 05:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Acharya defeated Shastri by one goal in football
सारनाथ। केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान में बृहस्पतिवार को प्रो़ एलएम जोशी की स्मृति में फुटबॉल टूर्नामेंट खेली गई। आचार्य प्रथम वर्ष ने शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम को एक गोल से हरा दिया। प्रतियोगिता का आगाज मुख्य अतिथि संस्थान की कुलसचिव डाॅ़ सुनीता चंद्रा और उपकुलसचिव हिमांशु पांडेय ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर किया।
विज्ञापन

मैच शुरू होते ही दोनों टीम के खिलाडि़यों ने आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन पहले हाफ तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। दूसरे हाफ में शास्त्री द्वितीय वर्ष की टीम ने कई प्रयास किए, लेकिन टीम आचार्य के गोलकीपर ने शानदार बचाव किया। मैच का निर्णायक और एक मात्र गोल दूसरे हाफ के 17वें मिनट में टीम आचार्य के फार्वर्ड खिलाड़ी ने किया।
विज्ञापन

खेल अधिकारी डॉ. तेनजिंग शेगफेन ने बताया कि प्रतियोगिता में 16 टीमों के 250 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। महिला वर्ग की तीन टीमों के खिलाड़ी इसमें शामिल हैं। विश्वविद्यालय की टीम भी इसमें हिस्सा ले रही है। कुल 22 मैच खेले जाएंगे। फाइनल 15 अगस्त को खेला जाएगा। इस दौरान सहायक कुलसचिव प्रमोद कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed