फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused pharmacist of CHC Gangapur transferd in illegal extortion recommendation for suspension

Varanasi: सीएचसी गंगापुर में अवैध वसूली करने वाले फार्मासिस्ट का तबादला, जा सकती है नौकरी

Fri, 16 Dec 2022 10:20 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 16 Dec 2022 10:20 PM IST
सार

सीएचसी गंगापुर में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश कुमार पर  निशुल्क योजनाओं के अंत के बदले तीन से पांच हजार तक धनराशि की मांग की शिकायत की गई थी। जांच कमेटी की रिपोर्ट के बाद राकेश कुमार का तबादला कर दिया गया। 

विज्ञापन
accused pharmacist of CHC Gangapur transferd in illegal extortion  recommendation for suspension
साकेंतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के सीएचसी गंगापुर में कार्यरत फार्मासिस्ट राकेश कुमार पर अवैध वसूली की शिकायत सही मिलने पर तबादला कर दिया गया। साथ ही सीएमओ ने निलंबन की संस्तुति की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगापुर पर तैनात फार्मासिस्ट राकेश कुमार पर निशुल्क योजनाओं के अंत के बदले तीन से पांच हजार तक धनराशि की मांग की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


शिकायत प्राप्त होने के बाद सीएमओ ने जांच कमेटी गठित की थी। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद फार्मासिस्ट राकेश कुमार को सीएचसी गंगापुर से तत्काल प्रभाव से सीएचसी आराजी लाइन नियुक्त कर दिया गया। साथ ही निलंबित करने के लिए महानिदेशक को पत्र भेजा हैं।
विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम का संचालन किया जाता है जिसके साथ सभी सेवाएं निशुल्क हैं। फार्मासिस्ट द्वारा अवैध धनराशि की मांग करने पर कड़ी कार्यवाही करते हुए अधीक्षक को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed