फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accused of misdeeds arrested in varanasi monster who brutalized innocent not been caught

UP: सामूहिक दुष्कर्म का 14वां आरोपी अरेस्ट, मासूम से दरिंदगी करने वाला हैवान नहीं पकड़ाया; जानें अपडेट

Wed, 16 Apr 2025 01:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

वाराणसी में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का 14वां आरोपी गिरफ्तार हुआ है। वहीं, बच्ची से दुष्कर्म मामले का आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। आरोपी ने उसका अपहरण कर दरिंदगी की थी।

विज्ञापन
accused of misdeeds arrested in varanasi monster who brutalized innocent not been caught
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

UP Crime: लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस ने मंगलवार को खजुरी इलाके की 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के 14वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान चौबेपुर थाने के नरपतपुर डुबकियां के मूल निवासी और हुकुलगंज में रहने वाले जमाल खान के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


लालपुर पांडेयपुर थाने में गत सात अप्रैल की सुबह 12 नामजद और 11 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। पीड़िता के अनुसार गत 29 मार्च से 3 अप्रैल के बीच उसे नशीला पदार्थ पिलाकर और खिलाकर उसके साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया गया था। 
विज्ञापन


पीड़िता के बयान, सीसी फुटेज और सर्विलांस की मदद से पुलिस ने मंगलवार को मामले के 14वां आरोपी गिरफ्तार किया। साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि मामले के अज्ञात आरोपियों को चिह्नित कर उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

पुलिस की पकड़ से दूर मासूम से दुष्कर्म का आरोपी
मकबूल आलम रोड, हुकुलगंज क्षेत्र की पांच वर्षीय बच्ची के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी बीएलडब्ल्यू क्षेत्र निवासी विनोद लकड़ा लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस की गिरफ्त में मंगलवार को भी नहीं आ सका। इस संबंध में मासूम की मां ने सोमवार को लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

मासूम की मां का आरोप है कि उनके पति का दोस्त विनोद गत 12 अप्रैल की दोपहर उनकी बेटी को घर के समीप ईसाइयों के कब्रिस्तान में ले जाकर निर्वस्त्र किया और उसके साथ गंदी हरकत की। पुलिस की तीन टीमों ने विनोद के सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं लगा। 

विनोद की तलाश में पुलिस की एक टीम झारखंड स्थित उसके मूल निवास स्थान भी भेजी गई है। उधर, इस संबंध में एसीपी कैंट विदुष सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीमें विनोद की तलाश में लगी हुई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed