फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused gave affidavit so clean chit to former minister gayatri prajapati by police

रंगदारी मामलाः इनके शपथ पत्र देने से हटाया गया गायत्री प्रजापति का नाम

Wed, 21 Nov 2018 10:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 21 Nov 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
Accused gave affidavit so clean chit to former minister gayatri prajapati by police
गायत्री प्रजापति
वाराणसी के जंगमबाड़ी निवासी फर्नीचर व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार किए गए अभिषेक तिवारी और मान सिंह रावत ने शपथ पत्र दिया कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की इस प्रकरण में कोई भूमिका नहीं है। इसी आधार पर निलंबित किए गए दशाश्वमेध इंस्पेक्टर बालकृष्ण शुक्ला ने गायत्री का नाम मुकदमे की विवेचना के दौरान निकाल दिया।
विज्ञापन


इसे लेकर एसएसपी हैरान और खासे नाराज दिखे। एसएसपी का कहना था कि जब सर्विलांस और तफ्तीश में सब कुछ स्पष्ट था तो सह आरोपियों के शपथ पत्र के आधार पर मुख्य आरोपी का नाम विवेचना के दौरान कैसे हटा दिया गया। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट आने के बाद इंस्पेक्टर बालकृष्ण शुक्ला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रंगदारी मांगने का मुकदमा फर्नीचर व्यापारी की तहरीर पर 30 जून को दशाश्वमेध थाने में दर्ज किया गया था। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद वारंट बी के जरिये गायत्री को न्यायालय से तलब कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच सामने आया कि विवेचना के दौरान गायत्री का नाम निकाल दिया गया है तो रविवार को एसएसपी ने इंस्पेक्टर बालकृष्ण शुक्ला को निलंबित कर दिया। महकमे में चर्चा है कि इंस्पेक्टर ने गायत्री का नाम एक उच्चाधिकारी के इशारे पर विवेचना से निकाला था। 

एसपी ग्रामीण ने शुरू की जांच, जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

Accused gave affidavit so clean chit to former minister gayatri prajapati by police
उधर, इस प्रकरण से संबंधित दशाश्वमेध थाने में दर्ज रंगदारी के मुकदमे की केस डायरी सोमवार को क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एसपी क्राइम को कहा गया है कि वो अपनी मानीटरिंग में विवेचना जल्द पूरी करा कर अदालत में चार्जशीट दाखिल करें। इस तरह के महत्वपूर्ण मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

वहीं गायत्री के खिलाफ दर्ज मुकदमे में किस स्तर पर क्या लापरवाही हुई। इसकी जांच एसएसपी के निर्देश पर सोमवार से एसपी ग्रामीण अमित कुमार ने शुरू कर दी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि वादी, मुकदमे के विवेचक और पर्यवेक्षण अधिकारियों का बयान दर्ज कर रिपोर्ट जल्द ही एसएसपी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed