{"_id":"65ae61c0f5fabb18530267c8","slug":"accused-arrested-for-giving-fake-information-about-placing-bombs-in-mansha-devi-temple-and-ram-temple-ayodhya-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: मंशा देवी मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर में बम रखे जाने की दी सूचना, पुलिस के हत्थे चढ़ा शराबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: मंशा देवी मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर में बम रखे जाने की दी सूचना, पुलिस के हत्थे चढ़ा शराबी
Mon, 22 Jan 2024 06:08 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 22 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
मंदिर में बम रखे जाने की फर्जी सूचना देने वाले शराबी की सर्विलांस की मदद से लोकेशन का पता लगाकर उसे रामनगर कस्बे से ही पकड़ लिया गया। आरोपी शराब के नशे में धुत्त था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डायल-112 पर फोन कर रविवार की शाम एक व्यक्ति ने सूचना दी कि रामनगर स्थित मंशा देवी मंदिर और अयोध्या के राम मंदिर में बम रखा हुआ है। इसे लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सर्विलांस की मदद से फोन करने वाले की लोकेशन का पता लगाकर उसे रामनगर कस्बे से ही पकड़ लिया गया। फोन करने वाले की पहचान रामनगर कस्बे के मलहिया टोला निवासी बजरंगी साहनी उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। बजरंगी शराब के नशे में धुत था। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उससे रामनगर थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
रामनगर कस्बे के मलहिया टोला निवासी बजरंगी साहनी उर्फ कल्लू ने रविवार की देर शाम डायल-112 पर फोन किया। उसने कहा कि रामनगर किला के समीप मंशा देवी मंदिर और अयोध्या स्थित राम मंदिर में बम रखा हुआ है। इस सूचना पर आनन-फानन पुलिस टीमें सक्रिय हुई और बम निरोधक दस्ते की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसके साथ ही डायल-112 पर फोन कर मंदिर में बम रखने की सूचना देने वाले की तलाश शुरू की गई।
विज्ञापन
लगभग एक से डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से बजरंगी साहनी उर्फ कल्लू को खोज निकाला। वह शराब के नशे में इस कदर धुत था कि न खड़ा हो पा रहा था और न पुलिस के सवाल का जवाब दे पा रहा था। उधर, इस संबंध में एडीसीपी काशी जोन चंद्रकांत मीणा ने बताया कि शराब के नशे में धुत होकर फर्जी सूचना देने वाला पकड़ लिया गया है। वह ऊटपटांग बातें कर रहा है। उसके खिलाफ रामनगर थाने में मुकदमा दर्ज कर सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन