{"_id":"6a327ce25bfc26893d01866c","slug":"accountant-dismissed-for-embezzlement-of-rs-6-90-crore-in-electricity-corporation-varanasi-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी कार्रवाई: बिजली निगम में 6.90 करोड़ के गबन में लेखाकार बर्खास्त, रिकवरी का आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी कार्रवाई: बिजली निगम में 6.90 करोड़ के गबन में लेखाकार बर्खास्त, रिकवरी का आदेश जारी
Wed, 17 Jun 2026 04:24 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:24 PM IST
सार
Varanasi News: गबन की गई धनराशि में से निगम के खाते में वापस 3.13 करोड़ के बाद बचे 3.76 करोड़ की रिकवरी का आदेश जारी कर प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
नाैकरी से बर्खास्त।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
बिजली निगम मुख्यालय में 6.90 करोड़ के गबन के आरोप में निलंबित चल रहे लेखाकार को मंगलवार को बर्खास्त कर दिया गया। प्रबंध निदेशक की ओर से की गई कार्रवाई को लेकर हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
डिस्कॉम मुख्यालय वाराणसी में लेखाकार केशवेंद्र द्विवेदी की ओर से 27 मार्च 2024 को कूटरचित तरीके से विभागीय धनराशि का गबन किया गया था। इसी मामले में केशवेंद्र द्विवेदी को पहले निलंबित कर मुख्य अभियंता बस्ती कार्यालय से संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन
इस बीच विभागीय जांच के बाद जब गड़बड़ी सही पाई गई तो 16 जून को लेखाकार को सेवा से डिसमिस कर दिया गया है। गबन की गई धनराशि में से निगम के खाते में वापस 3.13 करोड़ के बाद बचे 3.76 करोड़ की रिकवरी का आदेश जारी कर प्रकरण को समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन