फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accountant dies in accident Wife thrown away after bike collision critical condition children wept

हादसे में लेखपाल की मौत: बाइक की टक्कर से दूर जा गिरी पत्नी, हालत गंभीर; पिता की लाश देख रो पड़े बच्चे

Thu, 03 Sep 2026 11:00 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 03 Sep 2026 11:00 PM IST
सार

जिले के इमिलिया मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से लेखपाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी अनु घायल हो गईं। दोनों को चोलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से मनीष को वाराणसी रेफर किया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस बाइक सवार की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Accountant dies in accident Wife thrown away after bike collision critical condition children wept
मनीष सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद

विस्तार

वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर उदयपुर गांव के समीप इमिलिया मोड़ पर गुरुवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बाइक सवार लेखपाल की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लेखपाल को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय रेफर किया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


अल्लोपुर निवासी मनीष सिंह (40) पुत्र स्व. नरेंद्र सिंह पेशे से लेखपाल थे। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह अपनी पत्नी अनु सिंह के साथ बाइक से घर से निकले थे। इमिलिया मोड़ के समीप सड़क पर बने कट से मनीष बाइक मोड़कर दाहिनी ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान वाराणसी की ओर से चोलापुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


 

टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष और उनकी पत्नी अनु सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से दोनों को तत्काल चोलापुर सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने मनीष की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वहीं, हादसे में घायल अनु सिंह का उपचार कराया जा रहा है। पति की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष अपने पीछे पत्नी अनु के अलावा एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं। वह दो भाइयों में बड़े थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed