फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accident in Varanasi Father and son injured after roof of two storey house collapsed behind Sankatha Mata temple

वाराणसी में हादसा: कांग्रेस नेत्री के मकान की छत ढहने से पिता-पुत्र घायल, दो दिन के अंदर दूसरी घटना

Mon, 28 Jun 2021 03:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

वाराणसी में जर्जर मकानों के गिरने का सिलसिला कम नहीं हो रहा। सोमवार को संकठा माता मंदिर के पीछे स्थित कांग्रेस नेत्री के मकान की छत अचानक ढह गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। 

विज्ञापन
Accident in Varanasi Father and son injured after roof of two storey house collapsed behind Sankatha Mata temple
दो मंजिला मकान का छत गिरने से पिता-पुत्र घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी शहर में जर्जर मकान गिरने की घटनाएं नहीं थम रही हैं। सोमवार को चौक थाना स्थित संकठा माता मंदिर के पीछे दो मंजिला मकान की छत अचानक ढह गई।  मलबे के नीचे दब कर दिलीप कुण्डू (45) और उनका पुत्र सुशांत (27) गंभीर रूप से घायल हो गए। छत गिरने की आवाज से आसपास के लौग दौड़े। दोनों घायलों को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार कराने के बाद चिकित्सकों ने निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दो दिन के अंदर मकान की छत ढहने की यह दूसरी घटना है।

विज्ञापन


घायल दिलीप कुण्डू की पत्नी पूनम कुण्डू कांग्रेस की नेत्री है। घटना की जानकारी पार कई कांग्रेसी नेता भी मौके पर पहुंचे। संकठा माता मंदिर से सिंधिया घाट की ओर जाने वाले मार्ग पर नागर सेवा समिति ट्रस्ट का दो मंजिला मकान है। मकान में दिलीप कुण्डु के परिवार समेत कुछ अन्य लोग रहते हैं। सुबह के वक्त दो मंजिला मकान की छत के बीच का हिस्सा अचानक से नीचले तल के फर्श को तोड़ते हुए भूतल पर गिर गया। 
विज्ञापन


इस दौरान मकान के निचले हिस्से में मौजूद दिलीप और उनका पुत्र सुशांत मलबे के नीचे दब गए। दोनों को सिर, हाथ, पीठ समेत अन्य जगहों पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी प्रकार दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकालकर मंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मकान गिरने से गई थी एक की जान 

बता दें कि बीते शनिवार को चौक क्षेत्र में ही काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के पास मंदिर के एक जर्जर मकान मरम्मत के दौरान ढह गया था। काम में लगे तीन मजदूर मलबे में दबे थे। जिसमें बिहार के कैमूर के भभुआ का मेवा प्रजापति की मौत हो गई थी।  कॉरिडोर परिसर से सटे नीलकंठ मोड़ स्थित दूध की दुकान के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था कि तभी मकान का दूसरा हिस्सा भरभराकर गिर गया था। जर्जर मकान अब जानलेवा बन गए हैं। इस मौसम में अब तक चौथी या छठीं घटना है। इससे पहले भी कई मौकों पर चौक क्षेत्र में जर्जर आवास गिरने से हादसा हुआ  है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed