फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   accident in Varanasi Eight people died in collision between car and truck, all were residents of Pilibhit

Varanasi Road Accident: कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत, सिर्फ एक बच्चे की बची जान

Wed, 04 Oct 2023 02:14 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 04 Oct 2023 02:14 PM IST
सार

Varanasi Accident News Today: वाराणसी में बुधवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। कार सवार लोग काशी से अस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ।  हादसे में एक पांच साल बच्चा बचा है। 

विज्ञापन
accident in Varanasi Eight people died in collision between car and truck, all were residents of Pilibhit
कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Varanasi News: वाराणसी में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। वाराणसी के सुरही गांव में कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतकों की पहचान पीलीभीत निवासी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सभी वाराणसी से अस्थियां विसर्जन करके वापस घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Jivitputrika Vrat 2023: संतान की दीर्घायु के लिए निराजल व्रत रखेंगी माताएं, क्या है मान्यता और पूजा विधि?
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर सुरही गांव में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। कार सवार लोग अस्थियां विसर्जन करके वापस लौट रहे थे। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। सभी के घर वालों को सूचना दे दी गई है। एक पांच साल का बच्चा बचा है जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सभी मृतक ग्राम मुजफ्फरनगर डाकखाना दूधियाखुर्द थाना पूरनपुर जिला पीलीभीत के रहने वाले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


accident in Varanasi Eight people died in collision between car and truck, all were residents of Pilibhit
मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. के एजिलरसन पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

घटनास्थल पर मौजूज व्यक्ति ने घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया- हम सोए थे सुबह करीब चार बजे तेज आवाज हुई। हम देखने गए तो एक कार क्षतिग्रस्त थी उसमें चार लोगों की मौत हो चुकी थी। 

मृतकों का विवरण 
मृतकों में माधोटांडा क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी विपिन यादव (32) उनकी मां गंगा देवी (48) शामिल है। वहीं दूसरे परिवार भी इसी गांव का शामिल है। महेंद्र पाल (43) अपनी परिवार के बुजुर्गों की अस्थियां विसर्जन करने के लिए पत्नी चंद्रकाली (40) और पूरनपुर क्षेत्र के मुजफ्फरनगर गांव निवासी भाई दामोदर प्रसाद (35) दामोदर की पत्नी निर्मला देवी (32) और पांच साल के पुत्र शांति स्वरूप के साथ गए थे। इसके अलावा माधोटांडा क्षेत्र के धरमंगदपुर गांव निवासी राजेंद्र पुत्र राम भजन (55) भी शामिल थे। पूरनपुर क्षेत्र के पिपरिया दुलई निवासी अमन (24) चला रहे थे। हादसे में पांच वर्षीय बच्चा शांति स्वरूप की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य सभी की मौत हो गई है।

accident in Varanasi Eight people died in collision between car and truck, all were residents of Pilibhit
कार और ट्रक की भिड़ंत में आठ लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर शोक व्यक्त किया है। एक्स पर सीएम के ऑफिसियल अकाउंट से पोस्ट में लिखा- 
'मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद वाराणसी में सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट किया है। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed