{"_id":"611259598ebc3e75912a8947","slug":"accident-in-azamgarh-bolero-tramples-teenager-while-crossing-the-road-death-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: सड़क पार करते समय बोलेरो ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: सड़क पार करते समय बोलेरो ने किशोर को रौंदा, मौके पर मौत
Tue, 10 Aug 2021 04:18 PM IST
हरि User
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: हरि User
Updated Tue, 10 Aug 2021 04:18 PM IST
सार
खासडीह गांव के पास हादसा हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिजन की तहरीर पर आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
यूपी के आजमगढ़ के सरायमीर स्थित खासडीह गांव के पास मंगलवार की सुबह बोलेरो ने किशोर को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
खासडीह गांव निवासी 14 वर्षीय नूरैफ पुत्र शमीम अहमद मंगलवार की सुबह साढ़े सात बजे के लगभग गांव के पास ही सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक बोलेरो चालक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में नूरैफ की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन व सरायमीर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक के पिता शमीम ने बोलेरो चालक समारू पुत्र रामआधार निवासी खासडीह के खिलाफ सरायमीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन