फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhishek became president in Harishchandra Mahavidyalaya, General Secretary Sarvesh

हरिश्चंद्र महाविद्यालय में अध्यक्ष बने अभिषेक, महामंत्री सर्वेश

Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Abhishek became president in Harishchandra Mahavidyalaya, General Secretary Sarvesh
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के परिणाम सोमवार देर शाम घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर समाजवादी छात्रसभा के अभिषेक चौधरी ने जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर सर्वेश तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर पीयूष यादव और पुस्तकालय मंत्री के पद पर पंकज कुमार सिंह विजेता रहे। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजेताओं को फूल-माला से लाद दिया। शपथ के बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में सभी प्रत्याशियों को घर छोड़ा।
विज्ञापन

सुबह नौ बजे से हरिश्चंद्र महाविद्यालय में मतदान शुरू हुआ। हालांकि, मतदान की रफ्तार बेहद सुस्त रही और 22.22 फीसदी वोटिंग हुई। चुनाव अधिकारी डॉ. अशोक कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर अभिषेक चौधरी (972 वोट) ने सौरभ यादव (893 वोट) को 79 मतों से हराया। नोटा में 41 और 24 मत अवैध घोषित किए गए। उपाध्यक्ष पद पर पीयूष यादव (847 वोट) ने अभिषेक यादव (742 वोट) को मात दी। महामंत्री पद पर सर्वेश तिवारी (1103 वोट) ने रोहित यादव को (755 वोट) को 348 मतों से हराया। पुस्तकालय मंत्री के पद पर पंकज कुमार सिंह (1076 वोट) ने मनीष सोनी (763 वोट) को शिकस्त दी। कला संकाय में राकेश कुमार पटेल (630 वोट) ने विवेक कुमार (133 वोट) को मात दी। विधि संकाय में संजय पटेल (157 वोट) ने हरिस अलफाज (90 वोट) को हराया। वाणिज्य संकाय में रोहन कुमार सोनकर, विज्ञान संकाय में अभिषेक यादव और शिक्षा संकाय में संस्कार सोनकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रजनीश कुंवर एवं मुख्य चुनाव अधिकारी ने विजयी प्रत्याशियों को शपथ ग्रहण कराया। जुलूस निकालने पर प्रतिबंध पहले से ही लगाया गया था।
विज्ञापन

तीन दिन बंद रहेगा महाविद्यालय
वाराणसी। छात्रसंघ चुनाव में अवकाश के दिनों में महाविद्यालय को खोलने के कारण 17 से 19 मई तक बंद कर दिया गया है। प्राचार्य ने तीन दिनों के अवकाश की घोषणा की। महाविद्यालय अब 20 मई को खुलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed