फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Abhishek Bachchan, among youngsters today are

आज युवाओं के बीच होंगे अभिषेक बच्चन

Wed, 15 Jun 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Wed, 15 Jun 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
Abhishek Bachchan, among youngsters today are
काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बुधवार को फिल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन छात्र-छात्राओं में जोश भरेंगे। वह शताब्दी वर्ष पर आयोजित अंतर संकाय युवा महोत्सव ‘स्पंदन-2016’ का उद्घाटन करेंगे। अभिषेक के आगमन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह है। वहीं, सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



एंफीथिएटर मैदान में बने पंडाल में अपराह्न एक बजे उद्घाटन ‘स्पंदन’ का भव्य आगाज होगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि अभिषेक बच्चन होंगे। फिल्म अभिनेता के आगमन को लेकर छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



किसी भी विद्यार्थी को बिना परिचय पत्र के समारोह स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अतिथियों को आमंत्रण पत्र साथ लाना होगा जबकि बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। एंफीथिएटर मैदान के फुटबाल ग्राउंड के पास गेट नंबर एक से केवल वीआईपी को प्रवेश दिया जाएगा। बास्केटबाल कोर्ट के पास स्थित गेट नंबर तीन से छात्र-छात्राएं प्रवेश कर सकेंगे। अभिभावक, शिक्षक, कर्मचारी व आमंत्रित अतिथि इंडोर स्टेडियम की ओर से पंडाल में प्रवेश करेंगे। मौके पर बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों के साथ जिला पुलिस तैनात रहेगी। सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed