{"_id":"649d0c45bde49e96320ed5a9","slug":"aarti-of-adikeshav-performed-on-devshayani-ekadashi-namami-gange-started-cleanliness-campaign-at-the-ghat-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: देवशयनी एकादशी पर आदिकेशव की उतारी आरती, नमामि गंगे ने घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: देवशयनी एकादशी पर आदिकेशव की उतारी आरती, नमामि गंगे ने घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
Thu, 29 Jun 2023 10:14 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:14 AM IST
सार
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन में सुख-एवं समृद्धि की प्राप्ति होती और सभी दुःख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
देवशयनी एकादशी पर आदिकेशव की उतारी आरती
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः के जाप संग नमामि गंगे ने देवशयनी एकादशी के पुण्यकारी अवसर पर भगवान आदिकेशव की आरती उतारकर जनकल्याण की कामना की। भारत की सुख-एवं समृद्धि व गंगा निर्मलीकरण की गुहार लगाकर श्री आदिकेशव को फल व मिष्ठान का भोग लगाया। भगवान विष्णु के योग निद्रा में जानें और चातुर्मास के प्रारंभ होने के दिन श्रीहरि व मां लक्ष्मी की उपासना कर सभी के जीवन में धन, वैभव और ऐश्वर्य की प्राप्ति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी आज, सभी मांगलिक कार्यों पर लग जाएगा विराम, जानें- क्या है मान्यता?
विज्ञापन
टीम के सदस्यों ने आदिकेशव घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। काशी के द्वार कहे जाने वाले आदिकेशव तीर्थ के गंगातट से अनेकों प्रदूषण जनक सामग्रियों को समेटकर कूड़ेदान के हवाले किया । लाउडस्पीकर द्वारा लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि देवशयनी एकादशी के दिन श्री हरि और माता लक्ष्मी की उपासना करने से जीवन में सुख-एवं समृद्धि की प्राप्ति होती और सभी दुःख दूर हो जाते हैं। इस दिन 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः' मंत्र का निरंतर जाप करने मात्र से ही सभी प्रकार भय, रोग, दोष इत्यादि दूर होते हैं। कहा कि पवित्र आदिकेशव तीर्थ की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी का दायित्व है । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला, महानगर प्रभारी पुष्पलता वर्मा, सूर्यांशु , शिवेंद पांडेय, रामाश्रय तिवारी, रवि यादव, स्वास्तिक शर्मा आदि उपस्थित रहे ।