फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   AAP protests against Modi-Trump trade deal, burns copies at courthouse

Varanasi News: मोदी-ट्रंप ट्रेड डील के खिलाफ आप का हल्लाबोल, कचहरी पर प्रतियां जलाकर विरोध जताया

Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
AAP protests against Modi-Trump trade deal, burns copies at courthouse
- आम आदमी पार्टी ने की राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। आम आदमी पार्टी की वाराणसी इकाई ने शनिवार को केंद्र सरकार की ओर से अमेरिका के साथ की गई ट्रेड डील के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस समझौते को देश के किसानों और आम नागरिकों के हितों के खिलाफ बताते हुए कचहरी परिसर में ट्रेड डील की प्रतियां जलाईं। प्रदर्शन के बाद, जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें इस डील को तत्काल निरस्त करने की मांग की गई।


विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल ने कहा कि इस समझौते के तहत भारतीय कृषि बाजार को अमेरिकी दिग्गजों के लिए खोल दिया गया है। अमेरिका भारतीय उत्पादों पर 18 प्रतिशत टैक्स लगाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर जीरो टैक्स वसूलेगा। पार्टी का तर्क है कि अमेरिका में किसानों को मिलने वाली भारी सब्सिडी के सामने बिना किसी सरकारी सहायता के भारतीय किसान प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस डील से एमएसएमई, छोटे व्यापारियों और युवाओं पर इस डील के पड़ने वाले प्रभावों पर सरकार ने अब तक कोई श्वेत पत्र जारी नहीं किया है। प्रदर्शन में घनश्याम पांडेय, रेखा जायसवाल, एजाज अहमद, मनीष गुप्ता, सरोज कुमार, अर्चना श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed