{"_id":"5a3d5d6b4f1c1b0d698c3a9f","slug":"aam-admi-protest-in-varanasi-for-new-electric-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस में 'आप' ने थाली बजाकर बिजली की दरों में वृद्धि का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में 'आप' ने थाली बजाकर बिजली की दरों में वृद्धि का किया विरोध
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 23 Dec 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में बिजली की दरों में वृद्धि के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को बनारस में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने थाली पीटकर योगी सरकार को जगाने का प्रयास किया। आंदोलन के तीसरे दिन बिजली बिल की प्रतियां जलाकर फैसला वापस लेने की मांग की गई।
कार्यक्रम का संयुक्त नेतृत्व करते हुए अंजना सिंह और बिंदु देवी ने सरकार के इस फैसले को गृहणियों पर अतिरिक्त बोझ बताया। जिला प्रवक्ता मुकेश ने बताया कि इस जनविरोधी फैसले के खिलाफ शनिवार को जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा जाएगा और शाम को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।