फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aam admi party workers protest in varanasi

दुष्कर्म के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने बनारस में किया प्रदर्शन

Thu, 12 Apr 2018 09:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 12 Apr 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
aam admi party workers protest in varanasi
आप पार्टी ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव रेपकांड और कठुआ गैंगरेप व हत्या के विरोध को लेकर गुरुवार को वाराणसी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। लहुराबीर स्थित आजाद पार्क में जुटे आप कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और यूपी सरकार पर हमला बोला।
विज्ञापन


जिला सचिव जय प्रकाश यादव ने कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा की सरकार में बेटियां अब सुरक्षित नहीं हैं। पूर्वांचल के प्रांत अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि अपराधियों को राज्य छोड़ने की बात करने वाले योगी सरकार के प्रदेश में बेटियां अब सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन


वहीं दुष्कर्म के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बचाने तथा पूर्व मंत्री एवं सांसद स्वामी चिन्मयानंद के ऊपर चल रहे रेप केस वापस लेने में ही शासन जुटा हुआ है। जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी ने कहा कि अन्य सरकारों की तुलना में योगी सरकार के कार्यकाल में अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दुराचार के आरोपियों को फांसी की मांग

aam admi party workers protest in varanasi
rape shimla
जम्मू-कश्मीर में आठ वर्ष की बच्ची के साथ सामूहिक दुराचार के बाद उसकी हत्या के विरोध में गुरुवार को ज्ञानपुर में स्वर्ण भारत पाटी की ओर से कैंडिल मार्च निकाला गया। साथ आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

वहीं, भदोही में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की ओर से उन्नाव में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञानपुर में स्वर्ण भारत पार्टी की ओर से बच्चों ने कैंडिल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल बच्चे हत्यारों को फांसी दो..., आसिफा हम शर्मिंदा हैं, तुम्हारे कातिल जिंदा हैं... के नारे लगा रहे थे। वक्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में मासूम बच्ची आशिफा के साथ जघन्य अपराध करने वालों को केंद्र सरकार फांसी की सजा दिलाए। 

वहीं, भदोही अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष कबूतरा गौतम के नेतृत्व में रजपरा चौराहे से जुलूस निकाल कर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed