फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   aag

चौछठवां में लकड़ी के फोटो फ्रेमिंग के कारखाने और गोदाम में आग लगी

Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
aag
वाराणसी। चेतगंज थाना के चौछठवां में लकड़ी के फोटो फ्रेमिंग के कारखाने और गोदाम में शनिवार की रात अचानक आग लग गई। सूचना पाकर पहुंची दमकल की छह गाड़ियों ने देर रात आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है।
विज्ञापन

चौछठवां में यूसुफ का लकड़ी की फोटो फ्रेमिंग का कारखाना और गोदाम है। रात में अचानक शॉट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग की लपटों ने विकराल रूप धर लिया तो लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर चेतगंज थाना प्रभारी संध्या सिंह और चौकी प्रभारी पान दरीबा मिथिलेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर लकड़ी का सामान रखा था इस वजह से आग की लपटें बढ़ती जा रहीं थीं। इस संबंध में चेतगंज फायर ऑफिसर कुंअर सिंह ने बताया कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर, यूसुफ का कहना था कि आग लगने की वजह से उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed