फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aadhaar card is necessary in time of crimination at varanasi ghat

मोक्ष नगरी काशी में अंतिम संस्कार के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड

Thu, 31 May 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 31 May 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
Aadhaar card is necessary in time of crimination at varanasi ghat
मणिकर्णिका घाट - फोटो : file photo
मोक्षदायिनी काशी के बारे में मान्यता है कि यहां मृत्यु पाने वाले को सीधा स्वर्ग में वास मिलता है। इसलिए लोग दूर-दूर से यहां अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। इस बीच अब यहां पर अंतिम संस्कार के लिए प्रशासन ने आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है। 
विज्ञापन


यहां के मणिकर्णिका व हरिश्चंद्र घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य किया गया है। काशी में यह व्यवस्था एनडीआरएफ के सहयोग से शुरू की गई है। शव वाहिनी की सुविधा उसे ही मिलेगी, जिसके पास मृतक से संबंधित पहचान पत्र मौजूद होगा।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने बनारस में मणिकर्णिका घाट के विकास व शव यात्रियों की सुविधाओं को लेकर दिलचस्पी दिखाई थी। जिसको लेकर गुजरात की सामाजिक संस्था सुधांशु मेहता फाउंडेशन ने पहला शव वाहिनी स्टीमर 28 मार्च 2015 को मुफ्त उपलब्ध कराया था। फाउंडेशन की ओर से वर्तमान में गंगा में चार शव वाहिनी स्टीमर की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनारस में आस-पास के क्षेत्रों से भी लोग शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए आते हैं। फाउंडेशन ने पाया है कि कुछ लोग हत्या, दहेज हत्या आदि में हुई मौत के मामले में शव लेकर बनारस आकर अंतिम संस्कार करते हैं।


ऐसे ही एक मामले में जब शव वाहिनी के संचालकों ने जब मृतक के साथ आए लोगों से शव से संबंधित जानकारियां मांगनी शुरू की तो उन लोगों ने हंगामा किया था। जिसको लेकर यह नई व्यवस्था शुरू की है। बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद में अंतिम संस्कार के लिए आधार अनिवार्य हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed