फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aachar Sanhita in UP Carry Transaction Details or papers When Traveling With More Than 50 Thousand Cash know new rules of Election Commission

Aachar Sanhita in UP: बिना कागजात 50 हजार से ज्यादा कैश लेकर निकले तो हो सकते हैं जब्त, जानें चुनाव आयोग के नए नियम

Mon, 31 Jan 2022 12:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 31 Jan 2022 12:11 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने वोटरों को लुभाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए कैश लाने-ले जाने की सीमा तय कर दी है। ऐसे में अगर बड़ी रकम लेकर कहीं जा रहे हैं तो सावधान रहें। कागजात नहीं दिखा सके तो रकम जब्त कर ली जाएगी।
 

विज्ञापन
Aachar Sanhita in UP  Carry Transaction Details or papers When Traveling With More Than 50 Thousand Cash know  new rules of Election Commission
कार में मिली नकदी - फोटो : फाइल

विस्तार

यूपी में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ वाराणसी में पुलिस और प्रशासन की टीमों ने निगरानी बढ़ा दी है। मतदाताओं को लुभाने वालों पर अंकुश लगाने के लिए चुनाव आयोग द्वारा नकद ले जाने की सीमा भी तय की गई है। बिना कागजात के 50 हजार रुपये से ज्यादा की नकद लेकर जाने वाले मुसीबत में फंस सकते हैं।

विज्ञापन


अगर इस रकम से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो उनका कैश जब्त भी कर लिया जाएगा।  दरअसल, वाराणसी के आठ विधानसभा क्षेत्रों में आठ-आठ घंटों के लिए अलग-अलग उड़नदस्तों की तैनाती कर दी गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि कोई भी शख्स बिना दस्तावेज 50 हजार से अधिक रकम लेकर नहीं चल सकता है।
विज्ञापन


इसकी निगरानी के लिए पुलिस और स्क्वायड टीमें लगाई गई हैं। अगर रकम 10 लाख से कम है तो पुलिस कैश जब्त कर कलेक्ट्रेट कोषागार के हवाले कर देगी। यहां बता दें कि वाराणसी में उड़नदस्ते की जांच में बिना मुद्रक व प्रकाशक के पंपलेट के तीन मामले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः वाराणसी में 'आप' प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज, चुनाव प्रचार सामग्री पर नहीं दर्ज था मुद्रक और प्रकाशक का नाम

10 लाख से ज्यादा नकद पर होगी जांच

चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार अगर 50 हजार से ज्यादा नकद पर लेनदेन के दस्तावेज रखने होंगे। दस्तावेज सही पाए जाने पर रकम जब्त नहीं की जाएगी। अगर, नकद 10 लाख से ज्यादा होगी तो आयकर विभाग इसकी जांच करेगी।

कैश ले जाते समय बरतें ये सावधानी

  • - एटीएम से नकद निकालने पर पर्ची और मोबाइल पर आए मैसेज को सहेज कर रखें।
  • - बैंक से नकद निकासी पर विड्राल की छायाप्रति और पासबुक अपने साथ रखें।
  • - किसी फर्म या कारोबारी से लेनदेन से संबंधित रकम है तो रसीद या बिल रखें।
  • - रकम बड़ी है तो उसे कहां से कहां ले जा रहे हैं, इसका प्रपत्र भी होना चाहिए।

पढ़ेंः वाराणसी में बिना अनुमति चौपाल लगाने में फंसे हार्दिक पटेल, दर्ज हो सकता है मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed