फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Aachar Sanhita in UP brake on development works in varanasi Ban on many projects including ropeway till March

Aachar Sanhita in UP: वाराणसी में विकास कार्यों पर लगा ब्रेक, रोपवे समेत कई प्रोजेक्ट पर मार्च तक रोक, सिक्सलेन पकड़ेगी रफ्तार

Mon, 10 Jan 2022 12:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

यूपी विधानसभा चुनाव के लिए लागू हुई आदर्श आचार संहिता ने वाराणसी में कई विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। इसमें रोपवे और एकीकृत मंडलीय कार्यालय परियोजना महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
Aachar Sanhita in UP brake on development works in varanasi Ban on many projects including ropeway till March
वाराणसी में रोपवे परियोजना की निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद वाराणसी में प्रस्तावित विकास कार्य पर ब्रेक लग गया है। इसमें शहर की सबसे महत्वाकांक्षी रोपवे और एकीकृत परियोजना पर मार्च में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। हाल ही में कैबिनेट से स्वीकृत राजघाट से रामनगर तक फोरलेन सड़क का भी डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) अब चुनाव बाद ही तैयार कराया जाएगा।

विज्ञापन


हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्यास वाली मोहनसराय से बौलिया सिक्सलेन और चांदपुर से अकेलवा फोरलेन मार्ग पर इस महीने काम शुरू होगा। कारण, इस परियोजना के कार्यदायी संस्था का चयन कर बांड बनवा लिया गया है।
विज्ञापन


424 करोड़ रुपये की है रोपवे परियोजना
वाराणसी में कई बड़ी परियोजनाएं टेंडर प्रक्रिया में हैं और इसी दौरान आचार संहिता लागू होने से अब उन पर किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जाएगा। दरअसल, 424 करोड़ रुपये की कैंट स्टेशन से गिरिजाघर के बीच रोपवे परियोजना की निविदा प्रक्रिया अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः कोरोना को लेकर वाराणसी में बढ़ी सख्ती: सार्वजनिक स्थलों और गंगा घाटों पर शाम 4 बजे के बाद रोक

ऐसे ही पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर बनने वाली एकीकृत मंडलीय कार्यालय की टेंडर प्रक्रिया में है। अब इन प्रक्रियाओं पर भी पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। इसके अलावा पिंडरा में प्रस्तावित राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का काम भी चुनाव बाद ही होगा।

समय से पूरी होगी सड़कों की परियोजना

Aachar Sanhita in UP brake on development works in varanasi Ban on many projects including ropeway till March
सिक्सलेन परियोजना। - फोटो : फाइल

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके अग्रवाल ने बताया कि 412.53 करोड़ रुपये की मोहनसराय से बौलिया तक सिक्सलेन और लहरतारा पुल तक फोरलेन परियोजना की टेंडर प्रक्रिया के साथ ही इसका बांड बनवा लिया गया है। कार्यदायी संस्था को अब काम करना है। ऐसे ही 269.10 करोड़ रुपये की लागत वाली चांदपुर अकेलवा मार्ग पर काम शुरू करने की प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पहले ही करा लिया गया है।
पढ़ेंः  काशी विश्वनाथ धाम में अब नंगे पांव नहीं होगी ड्यूटी, पीएम मोदी की पहल पर दिल्ली से आए विशेष जूते

लोकार्पण के लिए करना होगा इंतजार

Aachar Sanhita in UP brake on development works in varanasi Ban on many projects including ropeway till March
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

वर्षों से चल रहे शाही नाले का काम जनवरी में पूरा होने की उम्मीद है। इसके साथ ही करीब 60 करोड़ की लागत से तैयार हुए खिड़किया घाट का भी लोकार्पण अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद ही किया जाएगा। 
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने कहा कि  सभी विभागों को आदर्श आचार संहिता के पालन का निर्देश जारी किया गया है। नए काम शुरू नहीं किए जाएंगे, हालांकि पहले से चल रहे काम पर इसका प्रभाव नहीं होगा। किसी भी संशय पर चुनाव आयोग से अनुमति आवश्यक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed