फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A youth sleeping near Ambedkar temple was attacked with a stick case registered against four accused

Varanasi News: आंबेडकर मंदिर के पास सोये युवक पर लाठी से हमला, चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 08:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 14 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

आंबेडकर मंदिर के पास सोये युवक पर दबंग लोगों ने लाठी से हमला कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
A youth sleeping near Ambedkar temple was attacked with a stick case registered against four accused
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर उधरापुर गांव में आंबेडकर मंदिर के पास सोये मंजीत कुमार पर चार युवकों ने लाठी से हमला किया। हमले में मंजीत गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल युवक के पिता कमला कांत ने पुलिस को बताया कि गांव के ही चंदन, आकाश, पृथ्वी और करन ने उनके बेटे पर हमला किया।

विज्ञापन


आरोप ये भी है कि उसे जातिसूचक गाली देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। मंजीत के सिर और दाएं हाथ में गंभीर चोट लगी है। इस संबंध में चौबेपुर थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने शनिवार को बताया कि पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed