फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man who returned after earning from Mumbai became a victim of poisoning

Varanasi News: मुंबई से कमाकर लौटा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Tue, 04 Apr 2023 07:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 07:47 PM IST
विज्ञापन
A young man who returned after earning from Mumbai became a victim of poisoning

विज्ञापन
जौनुपर के लिए-----

मुंबई से कमाकर लौटा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

कछवा रोड। मुंबई से जौनपुर स्थित घर आ रहा एक युवक जहरखुरानी का शिकार हो गया। कछवा रोड बाजार के लोगों की सूचना पर युवक के रिश्तेदार उसे अस्पताल लेकर गए।


कछवा रोड बाजार में मंगलवार की शाम अंडरपास ब्रिज के समीप प्रयागराज की ओर से आ रही एक निजी बस से अचेत हाल में एक युवक को नीचे उतार दिया गया। स्थानीय लोगों ने युवक को सड़क किनारे लेटा देख उससे बात करने की कोशिश की तो उसने किसी तरह से अपने रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर दिया। सूचना पाकर रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। रिश्तेदार युवक को निजी अस्पताल लेकर गए। रिश्तेदारों ने बताया कि अचेत युवक नीरज पंडित जौनपुर का रहने वाला है। मुंबई से प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह जौनपुर के लिए वाहन पर बैठा था। रास्ते में ही जहरखुरानी का शिकार हो गया और जौनपुर की जगह कछवा रोड पहुंच गया। युवक के पास एक पर्स और एक मोबाइल था। रिश्तेदारों ने कहा कि होश में आने पर ही पता चलेगा कि साथ में क्या सामान मुंबई से लेकर आया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed