फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man was duped of Rs 2 lakh for the lure of gold biscuits.

Varanasi News: सोने के बिस्किट के लालच में युवक से दो लाख की ठगी

Sun, 01 Feb 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 2 lakh for the lure of gold biscuits.
मिर्जामुराद। क्षेत्र के डंगहरिया गांव निवासी नीरज पटेल के साथ दो लाख की ठगी हो गई। आरोप है कि ठग ने 18 कैरेट सोने के बिस्किट का झांसा देकर दो लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित के अनुसार, दिसंबर में उसके मोबाइल पर एक अज्ञात का फोन आया। कॉलर ने पैसों की जरूरत बताकर दो लाख के बदले 18 कैरेट सोने का बिस्किट का लालच दिया। ठग की बातों में आकर नीरज मिर्जापुर के माधोपुर पहुंचा। आरोपी ने दो लाख रुपये लेकर एक वजनदार बिस्किट सौंपा और उसकी कीमत करोड़ों में होने का दावा किया। नीरज बिना किसी को बताए उसे घर ले आया। कुछ दिन बाद जब वह बिस्किट एक ज्वैलर्स को दिखाने गया तो जांच में सामने आया कि वह नकली है और उस पर केवल सोने की परत चढ़ी हुई है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने फोन करने वाले नंबर पर संपर्क किया, लेकिन वह बंद मिला। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article