फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man lost his life in a controversy over a score in a cricket match in jaunpur

क्रिकेट मैच में स्कोर को लेकर हुए विवाद में मारपीट और युवक ने गंवाई जान

Sat, 18 Jan 2020 08:54 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sat, 18 Jan 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
A young man lost his life in a controversy over a score in a cricket match in jaunpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के बाल्हामऊ गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुई मारपीट की घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। बैट के प्रहार से सिर में आई गंभीर चोट के कारण प्रयागराज ले जाते समय युवक ने देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंबुज मिश्र के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

 

बाल्हामऊ नेवाजी का पूरा गांव के युवक शुक्रवार को गांव के मैदान पर आपस में ही क्रिकेट खेल रहे थे। उसी दौरान स्कोर को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान बाल्हामऊ गांव निवासी विनय मिश्र ने स्कोरिंग कर रहे इसी गांव के रजनीश पांडेय (24) पुत्र सुरेश चंद्र पांडेय के सिर पर बल्ले से वार कर दिया।

विज्ञापन


सिर में चोट लगते ही वह अचेत होकर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर पहले जिला चिकित्सालय प्रतापगढ़ गए, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी ग्रामीण संजय राय का कहना है कि मृतक के पिता सुरेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed