फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man from Raipur, who was staying with his wife in a paying guest house, died within two hours after consuming alcohol.

Varanasi News: पेइंग गेस्ट हाउस में पत्नी के साथ ठहरे रायपुर के युवक की दो घंटे में मौत, पी रखी थी शराब

Fri, 24 Jul 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
A young man from Raipur, who was staying with his wife in a paying guest house, died within two hours after consuming alcohol.
सात महीने पहले किया था प्रेम विवाह, नशे में बेड से नीचे गिरा, नाक से खून निकला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के विजयनगर कॉलोनी, मलदहिया के मंजू विला पेइंग गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 11 में बृहस्पतिवार शाम चार को नितेश शर्मा (39) की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। नितेश शर्मा रायपुर (छत्तीसगढ़) का निवासी था और रायपुर में एक समाचार संस्थान में पत्रकार था। उसने अपनी पत्नी खुशबू के साथ एक पेइंग गेस्ट हाउस में दोपहर दो बजे कमरा बुक किया था। मौके पर एसीपी चेतगंज शुभम सिंह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलन किया। परिजनों की सूचना दे दी गई है।
पुलिस के अनुसार, नितेश शर्मा और पत्नी खुशबू ने बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे पेइंग गेस्ट हाउस में प्रवेश किया था। चार बजे रिसेप्शन पर सूचना मिली कि कमरे में एक व्यक्ति की तबीयत खराब हो गई है। सूचना पर थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे और नितेश को गंभीर हालत में कबीरचौरा अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाकर जांच शुरू कर दी है। पत्नी से भी पूछताछ की गई।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 में उसकी नितेश से लव मैरिज हुई थी। उसके अनुसार, नितेश अत्यधिक शराब का सेवन करते थे और मंगलवार को भी शराब पी रहे थे। इसी दौरान वह अचानक बेड से नीचे गिर गए और उनकी नाक से खून निकलने लगा। इसके बाद उसने रिसेप्शन पर सूचना दी, जिसके बाद नितेश को अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि परिजनों से संपर्क कर लिया है। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक परिजनों के वाराणसी पहुंचने की संभावना है। परिजनों के आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article