फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A young man died in a brawl over a goat grazing dispute; Three arrested

बकरी चराने के विवाद में हुई मारपीट, युवक की मौत ; तीन गिरफ्तार

Mon, 04 May 2020 06:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 04 May 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
A young man died in a brawl over a goat grazing dispute; Three arrested
Demo pic - फोटो : google

जौनपुर जिले के रामपुर थानांतर्गत बिहरा गांव में बकरी चराने के विवाद में रविवार की शाम मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। देर रात एसपी ने गांव जाकर घटना की जानकारी ली। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। मामले में तीन आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


बिहरा गांव में रविवार की शाम गांव के बाहर बकरी चराने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। इसके बाद लोगों ने विवाद समाप्त कराकर दोनों को घर भेज दिया। एक पक्ष का आरोप है कि इसी विवाद में देर शाम करीब साढ़े सात बजे दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडा लेकर उसके घर पर चढ़ आए और उन्होंने सुल्तान (22) की पिटाई कर दी।

विज्ञापन

गंभीर हालत में परिवार के सदस्य उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पाकर रामपुर पुलिस पहुंच गई। एसपी अशोक कुमार ने भी देर रात गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ बालेंदु यादव ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। तहरीर के आधार पर रोहित उपाध्याय, आनंद उपाध्याय और चंदन उपाध्याय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed