फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A woman who came to her sister's house hanged herself to death in varanasi

वाराणसी: बहन के घर आई युवती ने फंदे से लटककर दी जान

Wed, 28 Apr 2021 10:07 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 28 Apr 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
A woman who came to her sister's house hanged herself to death in varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत भुवनेश्वर नगर में बहन के घर आई युवती ने बुधवार को फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार पति की मौत से अवसादग्रस्त होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत थाना के बजरंग नगर की प्रिया सिंह की शादी चंदौली के धानापुर थाना के ओदरा गांव निवासी अधिवक्ता निशांत सिंह के साथ हुई थी। दोनों की एक साल की बेटी है। परिजनों के अनुसार होली के कुछ दिन पहले हार्ट अटैक की वजह से निशांत की मौत हो गई थी। इस वजह से प्रिया अवसादग्रस्त हो गई थी तो मायके वाले उसे अपने पास लाकर रखे थे। इन दिनों वह भुवनेश्वर नगर कॉलोनी निवासी अपने जीजा फिजियोथेरेपिस्ट आदित्य सिंह के घर आई हुई थी। बुधवार को घर के एक कमरे में ही दुपट्टे के फंदे के सहारे झूल कर प्रिया ने जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed