फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   A wall was erected in front of the temple, two parties face to face

Varanasi News: मंदिर के सामने खड़ी कर दी दीवार, दो पक्ष आमने-सामने

Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
A wall was erected in front of the temple, two parties face to face
पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी पहुंचे मौके पर, पुलिस की गई तैनात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चोलापुर। चंदापुर ग्राम सभा में 200 साल पुराने हनुमान मंदिर के सामने शुक्रवार को कुछ लोगों ने पक्की दीवार खड़ी कर दी। इससे तनाव की स्थिति हो गई। चोलापुर थाने की पुलिस पहुंची। हालांकि विवाद का समाधान नहीं हो सका। एहतियातन मौके पर पुलिस तैनात की गई है। चोलापुर थाने में पुजारी दीनानाथ मिश्र ने तहरीर दी। उन्होंने बताया कि हनुमान मंदिर ग्रामसभा की जमीन पर 200 वर्ष से है। एक पक्ष के लोगों ने मुख्य द्वार से आवागमन बाधित करने के लिए गलत तरीके से दीवार बना दी है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार शाम को चंदापुर चौकी की पुलिस को तहरीर देकर सूचित किया गया था। बताया गया था कि एक पक्ष के लोग रात में मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर सकते हैं, जिससे पूजा-पाठ बाधित होगा। बावजूद पुलिस की निष्क्रियता से शुक्रवार सुबह सैकड़ों लोगों ने आकर दीवार खड़ी कर दी। ग्रामीणों का आक्रोश देख कर चोलापुर थानाध्यक्ष राकेश गौतम ने वरुणा जोन के उच्चाधिकारियों को सूचना दी। दोनों पक्षों को चोलापुर थाने बुलाया गया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों को आपसी सहमति से मामले का समाधान करने के लिए कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में अभिलेखों के आधार पर राजस्व विभाग का जो निर्णय होगा, पुलिस उसका क्रियान्वयन कराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article