{"_id":"685ef39828148b509b0a38cd","slug":"a-truck-loaded-with-sand-collided-with-a-tanker-causing-panic-on-the-four-lane-road-due-to-gas-leakage-varanasi-news-c-190-1-bal1001-142952-2025-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बलिया में हादसा: बालू लदे ट्रक ने टैंकर में मारी टक्कर, गैस रिसाव से फोरलेन पर हड़कंप; वाहनों की लगी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में हादसा: बालू लदे ट्रक ने टैंकर में मारी टक्कर, गैस रिसाव से फोरलेन पर हड़कंप; वाहनों की लगी कतार
Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 01:10 AM IST
सार
एनएच-922 पर पेट्रोल पंप के समीप हादसा हुआ। बालू लदे ट्रक ने टैंकर में टक्कर मार दी। जिसके बाद टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। जिससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया जिले की सीमा से चार-पांच किलोमीटर दूर बिहार के नया भोजपुर थाना क्षेत्र के फोरलेन एनएच-922 पर पेट्रोल पंप के समीप बृहस्पतिवार की देर रात बालू लदे ट्रक ने गैस से भरे टैंकर में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर से गैस का रिसाव शुरू हो गया। गैस का रिसाव होते ही फोरलेन से सटे इलाकों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
खतरे की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने तत्काल एक किलोमीटर तक फोरलेन को खाली कराया। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों के चालक भाग गए। आईओसीएल की टीम ने गैस के रिसाव को दुरुस्त कर खतरे को टाल दिया। शुक्रवार की सुबह पौने चार बजे फोरलेन पर यातायात बहाल हुआ।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मध्य रात्रि के बाद फोरलेन पर दलसागर टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप के सामने बालू लदे ट्रक ने गैस टैंकर में टक्कर मार दी। इससे टैंकर की नोजल की घड़ी टूट गई और गैस का रिसाव होने लगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया है इंटरनेशनल टूर का शानदार पैकेज, बैंकॉक जाने के लिए यहां करें बुकिंग
सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम रात दो बजे के आसपास मौके पर पहुंची और टैंकर को ठंडा करने के लिए पानी का छिड़काव शुरू कर दिया। इसी दौरान रिसाव को बंद करने की कोशिश हुई, लेकिन पूरी तरह सफलता नहीं मिली।
गैस रिसाव की सूचना बिहटा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी को दी गई। सुबह 3.20 बजे पहुंचे कर्मचारियों ने लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद रिसाव बंद किया।
टैंकर को रवाना कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की चौकसी से एक बड़ी घटना टल गई। इस दौरान चार घंटे तक आवागमन ठप होने से जाम भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के मिर्जाबाद मनियां तक पहुंच गया।
गैस रिसाव की सूचना बिहटा स्थित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड के अधिकारी को दी गई। सुबह 3.20 बजे पहुंचे कर्मचारियों ने लगभग 20 मिनट के प्रयास के बाद रिसाव बंद किया।
टैंकर को रवाना कर दिया गया। पुलिस प्रशासन की चौकसी से एक बड़ी घटना टल गई। इस दौरान चार घंटे तक आवागमन ठप होने से जाम भरौली गोलंबर से गाजीपुर जिले के मिर्जाबाद मनियां तक पहुंच गया।