{"_id":"69f3b228e8422e79fb046815","slug":"a-truck-hits-a-parked-car-killing-a-young-man-and-amputating-both-his-companions-legs-varanasi-news-c-258-1-svns1001-149457-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी के दोनों पैर कटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: खड़ी कार में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी के दोनों पैर कटे
विज्ञापन
आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 190 किलोमीटर पॉइंट पर बुधवार को आधी रात बाद करीब 3 बजे बिहार जा रही एक सड़क किनारे खड़ी कार को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। लखनऊ की ओर से बिहार जा रही कार सुरक्षित लेन में खड़ी थी।
हादसे में कार के बाहर खड़े ओंकार नाथ मिश्र (38), निवासी बभनगवा, थाना नाऊ कोठी, जिला बेगूसराय (बिहार) ट्रक के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे यात्री सुधांशु शेखर चौधरी (28), निवासी पूर्णिया (बिहार), गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके दोनों पैर कट गए।
कार में सवार अन्य यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं, जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया है। चालक की पहचान रमेश सिंह, निवासी गौतम नगरा, थाना सरैनी, जिला रायबरेली (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। चालक रमेश ने बताया कि वह फर्रुखाबाद से आलू लादकर आजमगढ़ जा रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। थाना प्रभारी पवई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
चंदवक में वाहन ने मारी टक्कर, बाइक सवार की मौत
लालगंज। वाराणसी से अपनी ससुराल नंदनगर टणवां निजामाबाद बाइक से जा रहे गोविंद सिंह (28) की बृहस्पतिवार को कनौरा थाना चंदवक जौनपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर का निवासी अरुण सिंह ने बताया कि वे वाराणसी में रहकर काम करते थे। बृहस्पतिवार को गोविंद के ससुराल नंदनगर टणवां निजामाबाद में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह बाइक से निकला था। वह चंदवक थाना क्षेत्र के कनौरा गांव के समीप पहुंचे कि अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लालगंज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही लालगंज के समीप उबारपुर से कई रिश्तेदार भी पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस शव को चंदवक लेकर चली गई।